09/10/2026
🚨 देहरादून में 13 किमी लंबी एलिवेटेड रोड के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू🏗️
🛣️ दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे के आगे यातायात को सुचारु बनाने के लिए आशारोड़ी से मियांवाला तक ₹2000 करोड़ की लागत से एलिवेटेड रोड बनाई जा रही है। 🏠 परियोजना की जद में आने वाले 15 मोहल्लों के 200 से अधिक भवनों पर लाल निशान लगाए जा रहे हैं, जिनमें से ₹1000 करोड़ केवल मुआवजा व भूमि अधिग्रहण पर खर्च होंगे। 🚗 रिस्पना से जोगीवाला के बीच लगने वाले भारी जाम से जल्द ही दूनवासियों को स्थाई निजात मिलेगी।