01/10/2026
🙏 पंचायत समिति सिलौरा वार्ड नंबर 24 की मेरी देवतुल्य जनता जनार्दन को सादर प्रणाम। 🙏
आज आपके सामने कोई बड़ा वादा लेकर नहीं,
बल्कि आपका बेटा, आपका भाई और आपका साथी बनकर अपना पहला जनसंदेश लेकर आया हूँ।
हमारे वार्ड की आवाज़ अब सिर्फ घरों तक सीमित नहीं रहेगी।
वार्ड में सम्मिलित प्रत्येक गांव की समस्या हो या युवाओ की आवाज़, किसान का सवाल हो या विकास की बात—हर मुद्दे पर मजबूती से आवाज़ उठाने का संकल्प है।
राजनीति मेरे लिए पद पाने का माध्यम नहीं,
बल्कि जनसेवा और अपने लोगों के हक-अधिकार के लिए संघर्ष करने का माध्यम है।
मैं आपसे सिर्फ इतना चाहता हूँ—
मुझे अपना समझिए, मेरे साथ खड़े रहिए और अपना आशीर्वाद बनाए रखिए।
आपका विश्वास मिला तो
वार्ड नंबर 24 की आवाज़ को पंचायत समिति तक मजबूती से पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।
🤝 मेरा वार्ड • मेरा परिवार • मेरा सम्मान
आपका बेटा, आपका भाई, आपका साथी
🙏 आपका आशीर्वाद ही मेरी ताकत है।